भाजपा को धन्यवाद कहें राहुल गांधी: ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीर में राहुल गांधी द्वारा लाल चौक पर तिरंगा फहराने के मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आज कांग्रेस को भी भाजपा पर गर्व हो रहा होगा, क्योंकि कांग्रेस शासनकाल के दौरान राहुल गांधी को लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कभी भी सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ।

उप मुख्यमंत्री ने रविवार को एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब कानून का राज है। धारा 370 हटाने के निर्णय से जम्मू-कश्मीर के लोगों को मौलिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। इसके लिए राहुल गांधी को भाजपा सरकार को धन्यवाद कहना चाहिए। उन्होंने कहा, दस वर्ष तक यूपी में कांग्रेस का शासन रहा तो विकास का पहिया थमा रहा। वहीं भाजपा की नीतियों से आमजन को लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : टेंट सिटी में मिलेगी फाइव स्टार होटल की सुविधा, 50 करोड़ रुपये होंगे खर्च

संबंधित समाचार