मुरादाबाद: MLC चुनाव में वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर भिड़े सपा-भाजपा नेता, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हंगामा कर रहे समाजवादी नेता की स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है

मुरादाबाद,अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए आज यानी सोमवार को मतदान हो रहा है। इसी बीच पोलिंग बूथ पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए हैं। सपा-भाजपा नेताओं की भिड़ंत के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई है। मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचे हैं।

वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख और सपा महानगर अध्यक्ष भिड़ गए। ये विवाद मुरादाबाद के खंड विकास कार्यालय पर बने बूथ में हुआ। समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि पोलिंग बूथ पर सपा के पोलिंग एजेंटों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हंगामा कर रहे समाजवादी नेता की स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओ को पोलिंग बूथ से बाहर निकाल दिया है। डीएम और एसएसपी भी पोलिंग बूथ पर पहुंचे। फिलहाल स्थिति सामान्य है। शिक्षक दोबारा वोट डालने लगे हैं।

ये भी पढ़ें :  MLC Election : सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान, बारिश से पड़ा प्रभाव, गति धीमी

 

संबंधित समाचार