WhatsApp में आ गया ये खास फीचर, अब पुराने से पुराने मैसेज को भी ढूंढ सकते हैं आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉट्सएप समय-समय पर यूजर्स के लिए नए अपडेट लेकर आता रहता है। अब हाल ही में वॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर 'सर्च बाई डेट' लॉन्च किया है। बता दें इस फीचर की खासियत यह है कि इससे आप डेट से आधार पर सर्च करके पुराने से पुराने मैसेज को ढूंढ निकाल सकते हैं। इस फीचर को आईओएस पर लेटेस्ट वॉट्सएप बिल्ड 23.1.75 अपडेट के साथ जारी किया गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने आईफोन पर इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि यह फीचर तभी काम करेगा जब आपने वॉट्सएप के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट किया होगा। 

ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म! देसी बैटल रॉयल गेम Indus का ट्रेलर लॉन्च, क्या देगा Pubg को टक्कर?

ऐसे इस्तेमाल करें सर्च बाय डेट फीचर का 
-अपने आईफोन पर वॉट्सएप ओपन करें। 
-अब, उस पार्टिकुलर चैट को ओपन करें, जिसमें आप किसी पार्टिकुलर मैसेज को सर्च करना चाहते हैं।
इसके बाद, कॉन्टैक्ट के नाम पर टैप करें, और सर्च को ढूंढें। यहां से आप कोई भी मैसेज खोज सकते हैं।आपको मैसेज के कीवर्ड डालने होंगे।
अगर आप किसी पार्टिकुलर डेट पर भेजे गए मैसेज को सर्च करना चाहते हैं तो आपको अपनी स्क्रीन के दाएं कोने में कैलेंडर आइकन शो होगा। 
कैलेंडर आइकन पर टैप करने पर एक डेट सिलेक्शन टूल दिखाई देगा। आप जिस मैसेज की तलाश कर रहे हैं, उसे खोजने के लिए वर्ष, माह और तिथि का चयन करें।

वॉट्सएप लाया और भी कई अपडेट
बता दें सर्च बाय डेट के अलावा वॉट्सएप एक ऐसा फीचर भी लाया है, जिसमे आप खुद को मेसेज कर सकते हैं। इस फीचर का नाम मैसेज योरसेल्फ है। इस फीचर के सहारे से आप वॉट्सएप पर ही जरूरी नोट्स बनाकर स्टोर कर सकते हैं। इसके साथ ही, अब आप ऑनलाइन शो होने की सेटिंग भी कर सकते हैं। अब आपके हाथ ने है कि कौन आपको ऑनलाइन देख सकता है। इतना ही नहीं, अब वॉट्सएप एक नए फीचर पर भी काम कर रहा है, जिसके आने के बाद आप ओरिजनल क्वालिटी में मीडिया फाइल्स शेयर कर सकेंगे। 

ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में Coca-Cola? realme का मिला साथ, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

 

संबंधित समाचार