रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद का बयान गलत :परमिंदर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बोले धार्मिक ग्रंथ के बारे बेअदबी पर हो सकती है कार्यवाई

बहराइच, अमृत विचार। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान राम चरित मानस के विरुद्ध है। किसी भी समाज के धार्मिक ग्रंथ पर सवाल करने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज इमामे हिंद के रूप में मानता है। जबकि सिख समाज निरंकार के रूप में मानता है।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह सोमवार जिला मुख्यालय पहुंचे। आयोग के सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वार्षिक जिला छात्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पूर्व उन्होंने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में प्रेस वार्ता की। 

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी द्वारा रामचरितमानस पर गए गए अभद्र बयान की निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी देवी देवता या ग्रंथ का अपमान करना बेहद शर्मनाक है। सरकार द्वारा मामले में जल्द ही बड़ी कार्यवाही की बात कही। वह बोले कि 300 वर्ष पूर्व लिखे गए राम चरित मानस का आज के हम लोग कैसे आंकलन कर सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भगवान राम मुस्लिमों के भी हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय, भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र समेत अन्य शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -स्वामी प्रसाद मौर्य पर बिफरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा -होनी चाहिए NSA की कार्रवाई  

संबंधित समाचार