स्वामी प्रसाद मौर्य पर बिफरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा -होनी चाहिए NSA की कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर राजधानी के हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। इसके आलावा कल वृन्दावन योजना में रामचरित मानस की प्रतियां जलाने में दर्ज मुक़दमे में भी उन्हें आरोपी बनाया गया है। इसको लेकर पीजीआई थाने की पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रामचरित मानस की प्रतियां जलाने के आरोपी स्वामी प्रसाद मौर्या पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर स्वामी प्रसाद मौर्य पर NSA की कार्रवाई किये जाने की बात लिखी है। उन्होंने कहा कि ये अपराध अक्षम्य है और इसपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें -श्रीरामचरितमानस की प्रतियां जलाने में 5 गिरफ्तार, PGI थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 पर हुई है FIR 

संबंधित समाचार