जोशीमठ: ग्लेशियर टूटने के बाद आए बर्फीले तूफान से दहशत, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोशीमठ, अमृत विचार। नीति घाटी के मलारी में ग्लेशियर टूटने के बाद आए बर्फीले तूफान से क्षेत्र में अफरा-तफरी व  दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है। फिलहाल क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक दहशत में जी रहा है।

एक तरफ जोशीमठ में जमीनी धंसाव पहले ही लोगों को डराए हुए है अब बर्फीले तूफान ने लोगों को और डरा दिया है। बहरहाल अच्छी खबर यह है कि ग्लेशियर टूटने से किसी भी प्रकार के कोई नुकसान की खबर नहीं है। बहरहाल भारत-चीन सीमा पर ग्लेशियर टूटने  की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है।

संबंधित समाचार