UP MLC Election: मतदान समाप्त, 2 फरवरी को होगी मतगणना
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्नातक-शिक्षक की 5 MLC सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। प्रयागराज-झांसी शिक्षक सीट पर सबसे ज्यादा 68.62% मतदान हुआ है। सबसे कम 25.68 % वोटिंग कानपुर स्नातक सीट पर हुई है। अब 2 फरवरी को मतगणना होगी। सभी जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। हालांकि मुरादाबाद में हंगामा हुआ है।
3 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 6.32 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोगकिया। इनमें 3.93 लाख पुरुष एवं 2.39 लाख महिला मतदाता हैं। इसके लिए 826 मतदान स्थल बनाए गए थे। वहीं 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 53.92 हजार मतददाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 35 हजार से अधिक पुरुष एवं 18 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं।
ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 2024 में दिखाएंगे लोकतंत्र की ताकत
