लखनऊ : उदयगंज में दो समुदायों के बीच मारपीट, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुसैनगंज पुलिस ने आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

अमृत विचार, लखनऊ। हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत उदयगंज में शनिवार को एक धार्मिक स्थल के नजदीक दो समुदायों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों समुदाए की ओर से करीब सात लोग जख्मी हो गए थे। जिसमें एक समुदाए ने विशेष समुदाए के खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने आठ नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हुसैनगंज थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, सूर्य कॉलोनी, नई बस्ती उदयगंज निवासी रवि बाल्मीकि ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात करीब 08:00 बजे वह एक लॉन्ड्री में कपड़े प्रेस करने जा रहा था। इसी बीच एक धार्मिक स्थल के नजदीक मुराद अली लेन के पास किसी बात को लेकर उसका विवाद तला हाजिफ मौलवी और मोहम्द अनस से हो गया। जिसके बाद वह दोनों पीड़ित से गाली-गलौज करने लगे थे। हालांकि, स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला रफा-दफा हो गया था। इसके बाद पीड़ित अपने घर आया और एक शादी समारोह में चला गया।

आरोप है कि करीब 11:00 बजे आरोपी उसके घर के पास अपने 40 से 50 साथियों को लेकर पहुंचा और उसके घर पर पथराव कर दिया। तभी आरोपियों के विरोध में मोहल्ले के कुछ लोग खड़े हो गए और दोनों समुदाये सड़क पर मारपीट करने लगे। बवाल में दोनों समुदायों की तरफ सात लोग जख्मी हो गए हैं। बवाल बढ़ता देख लोगों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर कॉल की।

इस बात की भनक लगते ही आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए विशेष समुदाए के आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी अपने घरों से फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बहराइच : अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

संबंधित समाचार