मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ : सवा पांच करोड़ आहुतियों का संकल्प हुआ पूरा

 मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ : सवा पांच करोड़ आहुतियों का संकल्प हुआ पूरा

अमृत विचार, लखनऊ। 22 जनवरी से चल रहे मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ का पूर्ण आहुति कर सोमवार को समापन हुआ। यज्ञ साधक दंडी संन्यासी रामाश्रम जी महाराज और यज्ञ अध्यक्ष योगी राकेश नाथ जी के नेतृत्व में पिछले नौ दिन से चल रहे महायज्ञ में लाखों लोगों ने सहभागिता की । यज्ञ समिति मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया इस महायज्ञ में भारत के विभिन्न प्रांतों से भक्त अपनी आहुति मां पीतांबरा को समर्पित करने के लिए आए थे।

यज्ञ

यज्ञ के मुख्य संरक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ संवर्धन संयोजक अजीत महापात्र एवं वरिष्ठ प्रचारक राज किशोर के देखरेख में पूरा महायज्ञ सुचारू रूप से चलता रहा। यह यज्ञ लोक कल्याण गौ संवर्धन एवं राष्ट्र सुरक्षा के लिए किया गया था।

वास्तव में यह यज्ञ समाज के सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता का एक अनूठा उदाहरण है। आए हुए भक्तों ने बताया कि मां पीतांबरा का 108 कुंडीय यज्ञ वास्तव में ऐतिहासिक एवं मन को छू लेने वाला आयोजन रहा।

आज की पूर्णाहूति के यज्ञ में मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ,कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, एके शर्मा एवं महापौर संयुक्ता भाटिया व भाजपा युवा नेता नीरज सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज, प्रचारक गंगा सिंह रविशंकर पंकज , बलराम , प्रशांत भाटिया रेशु भाटिया मुकेश मर्चेंट अनुज गुप्ता रूपेश गुप्ता सुभाष यादव शिव शंकर त्रिपाठी एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आज की पूर्णाहुति में विशेष रुप से माई के श्रृंगार का सामान जैसे पीली धोती पीली चूड़ी पीली लिपस्टिक पीली सिंदूर  फल मीठा इत्यादि भक्तों द्वारा माता को चढ़ाया गया। महायज्ञ की सीता रसोई में हजारों की संख्या में लोगों ने महाप्रसादी प्राप्त की । यज्ञ के समापन पर श्री राम सहस्त्रनाम कार्यक्रम का  मंचन अमित दीक्षित  एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया । जिसमें रामलीला का वर्णन रहा। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : मां पीताम्बरा 108 कुण्डीय महायज्ञ में हुआ श्रीराम सहस्त्र नाम का मंचन

ताजा समाचार

Unnao: आवास विकास ओवरब्रिज न बनने से लगा रहता जाम… दिल्ली सहित अन्य राज्यों के वाहन करते पश्चिमी बंगाल तक आवागमन
प्रयागराज: जिले में निराश्रित गोवंश को संरक्षण प्रदान का योगी सरकार का सौ फीसदी लक्ष्य हुआ पूरा, जनता को मिली इस समस्या से निजात!
Farrukhabad: नवनिर्मित भवत की छत से गिरकर युवक की मौत…दोस्तों ने गाड़ दिया शव, चार हिरासत में
Video गोंडा: आग लगने से ट्रैक्टर जलकर राख, युवक झुलसा
इन चीज़ों को ट्रैवलिंग के दौरान रखें साथ, यात्रा का उठा पाएंगे लुत्फ
लखनऊ: BSP MLA राजू पाल हत्याकांड मामले में CBI कोर्ट ने किया सजा का एलान, 7 दोषियों को मिली उम्रकैद