पिच को लेकर हार्दिक पांड्या के बयान पर BCCI का एक्शन, इकाना स्टेडियम के पिच क्यूरेटर को किया बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच तैयार करने वाले क्यूरेटर को पद से हटा दिया गया है। इस मुकाबले की पिच उम्मीद के मुताबिक नहीं थी और इस पर बल्लेबाजों को काफी जूझना पड़ा था। भारत ने भले ही यह मुकाबला एक गेंद शेष रहते जीत लिया हो लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या ने पिच की आलोचना करते हुए इसे ‘स्तब्ध’ करने वाली करार दिया था।

 न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी जबकि भारत को भी स्पिन की अनुकूल पिच पर लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी समस्या हुई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘क्यूरेटर को हटा दिया गया है और उसकी जगह संजीव कुमार अग्रवाल लेंगे जो काफी अनुभवी क्यूरेटर हैं।

 हम एक महीने में चीजों को बदल देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले मुख्य विकेटों पर काफी घरेलू क्रिकेट खेला जा चुका था और क्यूरेटर को एक या दो विकेट अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए छोड़ने चाहिए थे। विकेट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हो चुका था और खराब मौसम के कारण नया विकेट तैयार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।’’

 पिछले साल अक्टूबर में हटाए जाने से पहले अतीत में बांग्लादेश में विकेट तैयार करने वाले अग्रवाल को पिच तैयार करने की प्रक्रिया को सही करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्र ने बताया कि वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुभवी क्यूरेटर तापस चटर्जी के साथ मिलकर काम करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पंड्या हालांकि अब तक श्रृंखला के दौरान मुहैया कराए गए विकेटों से खुश नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें:- तीसरे T20 से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने दिया सुझाव, बोले- 'गिल की जगह पृथ्वी को दो चांस'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म