Priyanka Chopra ने दिखाया बेटी Malti Marie का चेहरा, पापा Nick Jonas की दिखी झलक

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और गायक निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा पहली बार दिखाया है। प्रियंका ने एक कार्यक्रम में बोलते निक का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वह अपनी बेटी के साथ दर्शकों में बैठी दिख रही हैं। गौरतलब है कि मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी से हुआ था।

Image

बॉलीवुड से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भले ही हॉलीवुड का रुख कर लिया हो लेकिन भारतीय फैन्स उनसे जुड़ी खबरें जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। प्रियंका ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी को लेकर ऐलान किया है तभी से फैंस उनकी बेटी को देखना चाहते थे।

 Image

अब आखिरकार प्रियंका ने सबको बेटी का चेहरा दिखा दिया है। सोमवार को निक जोनास और उनके भाइयों को 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार' का अवॉर्ड मिला। इस फंक्शन के दौरान प्रियंका ने अपनी बेटी को सभी से मिलवाया।

Image

तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनास बेहद क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का ये क्यूट पोज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दुनिया को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की झलक दिखाई है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CoDbBzhSN11/?hl=en

वहीं यूजर्स का मानना है कि मालती ​अपने पापा निक जोनास की तरह दिखती है। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो भी प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है। इसमें निक बेटी मालती का नाम लेकर खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं। प्रियंका मालती को गोदी में लिए काफी खुश नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:- हाथ में पिस्तौल, मुंह में सिगार... Sushmita Sen का दिखा पावरफुल लुक, 'Aarya 3' का धांसू टीजर रिलीज

 

संबंधित समाचार