Theft in Kanpur: चकेरी में बैटरी दुकान में चोरी, छह से सात चोर लोडर लेकर आए और सामान लादकर ले गए, CCTV में कैद
Theft in Kanpur कानपुर के चकेरी में बैटरी दुकान में चोरी।
Theft in Kanpur कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला विहार पुलिया के पास हाईवे पर चोरों ने बैटरी दुकान से करीब चार लाख कीमत की 46 बैटरी पार कर दी। छह से सात चोर लोडर लेकर आए और सारा सामान में उसमें लादकर फरार हो गए।
कानपुर, अमृत विचार। Theft in Kanpur चकेरी थाना क्षेत्र के मंगलाविहार में शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने बैटरी दुकान से लाखों रुपये की बैटरी और कैश पार कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें छह से सात चार एक लोडर में बैटरी और कैश रखते हुए नजर आ रहे है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई।
मंगला विहार-1 के रहने वाले शाहरुख शेख की मंगला विहार पुलिया के पास हाईवे पर एसएस बैटरी के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार को दुकान बंद होने के कारण मंगलवार को वह जब दुकान खोलने के लिए तो शटर टूटा मिला। दुकान के अंदर जाकर देखने पर करीब चार लाख कीमत की 46 बैटरी और कैश गायब था।
सीसीटीवी फुटेज देखकर पीड़ित ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे एक लोडर से छह से सात युवक आए। जिन्होंने दुकान का शटर तोड़कर बैटरी और कैश लोडर में रखकर फरार हो गए। चकेरी थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही।
