जलालाबाद: दहशतगर्दों ने दिनदहाड़े की फायरिंग दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनते ही गुंडों को प्रदेश छोड़ देने की सलाह देते हुए चेतावनी दी थी कि अब प्रदेश में गुंडागर्दी नही चलेगी उसके बाद समय-समय पर पुलिस अधिकारियों के क्राइम कंट्रोल को लेकर पेंच भी कसे मगर सब कुछ बेअसर साबित होता नजर आ रहा …

जलालाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनते ही गुंडों को प्रदेश छोड़ देने की सलाह देते हुए चेतावनी दी थी कि अब प्रदेश में गुंडागर्दी नही चलेगी उसके बाद समय-समय पर पुलिस अधिकारियों के क्राइम कंट्रोल को लेकर पेंच भी कसे मगर सब कुछ बेअसर साबित होता नजर आ रहा है। प्रदेश में इस समय क्राइम ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं रहा यही वजह है कि दिन दहाड़े फायरिंग कर अपराधी फरार हो जाते है।

मामला जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा का है जहां जलालाबाद कटरा स्टेट हाइवे निवासी नीलम गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र शिवांशू गुप्ता उर्फ मोनू से जलालाबाद के ही दर्शन श्रीवास्तव से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दर्शन अपने तीन साथियों आयुष श्रीवास्तव, प्रियांशू शुक्ला और सनोज मिश्रा को साथ लेकर नीलम गुप्ता के घर तमंचे और पौनिया लेकर पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए मोनू के बारे में पूछने लगा।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता सभी हथियारबंद लोग घर मे घुस पड़े और मोनू के छोटे भाई उपदेश गुप्ता उर्फ चुन्ना को पकड़ कर मार पीट करते हुए रोड तक ले आए और अचानक उस पर फायर कर दिया। जब चुन्ना खुद को बचाकर भागा तो दोबारा फायरिंग कर दी। जिससे दुकान पर काम कर रहे लड़के अनुराग वर्मा के कूल्हे पर गोली लग गई और चुन्ना के भी गर्दन और पेट पर छर्रे लगे है गोली लगने पर सभी दहशतगर्द मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तथा घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है अनुराग वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मामले में परिजनों से प्राप्त तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
– राजेश यादव, कार्यवाहक कोतवाल, जलालाबाद

संबंधित समाचार