मुरादाबाद : किसानों की समस्या का समाधान न होने पर करेंगे आंदोलन-अजीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद, अमृत विचार। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के आह्वान पर किसान संदेश के तहत मंगलवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट ने समस्या का समाधान नहीं होने पर सात फरवरी को आंदोलन की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं हुआ है। छुट्टा पशु किसान की फसल बर्बाद कर रहे हैं। मुख्य अतिथि चौधरी तेजपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों के हितों को लेकर मैदान में है।कार्यकर्ता गांवों में किसानों से पत्र भरवा कर मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि सत्र 2022-23 का गन्ना मूल्य घोषित किया जाए। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल बचाने के लिए उचित समाधान किया जाए। बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाए। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर पांच फरवरी तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय लोकदल सात फरवरी को प्रदेश के सभी जनपदों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव इंद्रजीत सिंह उर्फ टीटू, फिज्जा उल्ला चौधरी, रोनक खान, महानगर अध्यक्ष सय्यद राशिद अली, शाहनवाज मलिक, सरदार सिंह मुंडाला, जाबर खां, फिरोज खान, राहुल चौधरी, जगदीश सिंह, गोरख कुमार, अर्जुन कुमार, देवेंद्र प्रधान, कल्लन सिंह, गुरमीत चीमा, पंकज गिल, सुनील मुखिया, अमन ढिल्लो, मोहित चौधरी, मोहम्मद मुस्तफा, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 'किसानों को फ्री बिजली का वादा पूरा करे सरकार', 'AAP' कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार