मुरादाबाद 15वीं राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के चार खिलाड़ी, जानिए कहां होगा टूर्नामेंट
एक से चार फरवरी तक बेलगावी कर्नाटक में होगी प्रतियोगिता
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय रोल बॉल महासंघ के तहत कर्नाटक रोल बॉल संघ की ओर से एक से चार फरवरी को बेलगावी में होने वाली 15वीं राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला रोल बॉल संघ के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि एक बालक व 3 बालिकाएं जिसमें बालक वर्ग में मंतव्य अरोरा व बालिका वर्ग में जिगिषा खुराना, परी अग्रवाल व सिद्धी खुराना शामिल हैं।
28 से 29 जनवरी तक यूपी संघ द्वारा आगरा में स्टेट रोल बॉल का प्रैक्टिस शिविर लगाया गया था। 30 जनवरी को आगरा से बेलगावी के लिए यूपी टीम रवाना हुई। जिला रोल बॉल संघ के पदाधिकारियों व आरएसडी एकेडमी के निदेशक डा. विनोद कुमार, डा. जी कुमार, डा. मयंक शर्मा व संजय मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर रिम्पी सिंह, परमेश चरन, लियाकत अली, गोविन्द गौर, सचिन सैनी, खेतन, सचिन नैनवाल, मोहित चौधरी, ज़ैनुल आबेदीन, मयंक शर्मा और अब्दुल वहाब आदि मौजूद रहे।
ये बी पढ़ें : मुरादाबाद : अव्यवस्थाओं के बीच हुआ प्रैक्टिकल, विज्ञान के सवालों में उलझे परीक्षार्थी
