Banda : अधिवक्ता संघ का आय-व्यय बजट सर्वसम्मति से पारित, नई कार्यकारिणी के गठन को सूरज बने निर्वाचन अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में अधिवक्ता संघ का आय-व्यय बजट सर्वसम्मति से पारित।

बांदा में अधिवक्ता संघ का आय-व्यय बजट सर्वसम्मति से पारित। नई कार्यकारिणी के गठन को सूरज निर्वाचन अधिकारी बने।

बांदा, अमृत विचार। अधिवक्ता संघ की आम सभा की बैठक में वार्षिक आय-व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें वार्षिक आय-व्यय के साथ कुल 8 लाख 425 रुपये की बचत दर्शाई गई। अधिवक्ताओं ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। नई कार्यकारिणी के गठन के लिये सूरज बाजपेई को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया।

मंगलवार को आम सभा की द्विवार्षिक बैठक अधिवक्ता संघ के सभागार में संघ के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संघ के महासचिव मनोज द्विवेदी ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए 9 लाख 34 हजार 70 रुपये की आय वाला अब तक का अधिवक्ता संघ का सबसे आमदनी वाला बजट प्रस्तुत किया। कुल वार्षिक व्यय 1 लाख 73 हजार 345 दिखाकर अधिवक्ता संघ का सबसे बचत वाला बजट प्रस्तुत किया प्रस्तुत किया।

महासचिव के 8 लाख से अधिक बचत दिखाये जाने पर अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से बजट को पास करते हुए संघ के अध्यक्ष व महासचिव को बधाई दी। संघ के अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कार्यकारिणी ने कार्यकारिणी ने वर्ष भर जहां एक और अधिवक्ताओं के सुविधाओं व न्यायालयों की स्थापना भूमि अधिग्रहण के लिए संघर्ष किया।

महासचिव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। आम सभा में सूरज बाजपेई को सर्वसम्मति से निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। संविधान की कॉपी सौंपकर उन्हें चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में नरेंद्र शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, राममिलन कुशवाहा, विनोद तिवारी, विष्णुदत्त शुक्ला, विकास सिंह, रवि सिंह, विश्वनाथ अवस्थी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार