बरेली: सर्वर डाउन होने से जंक्शन पर टिकटों की बिक्री प्रभावित, कई घंटे परेशान होते रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्वर डाउन होने की वजह से मंगलवार को जंक्शन पर टिकट बांटने में दिक्कतें आईं। काफी देर तक टिकट न मिलने पर परेशान होकर यात्रियों ने हंगामा किया। जब सर्वर की दिक्कत को दूर कराया तब कहीं जाकर यात्री शांत हुए।

बरेली जंक्शन पर मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सामान्य और आरक्षित टिकटों की बिक्री प्रभावित हो गई। जंक्शन के पीआरएस सर्वर में दिक्कत आने से न सिर्फ टिकटों की बिक्री रुक गई बल्कि आरक्षण चार्ट भी नहीं निकल पा रहे थे। जंक्शन के अधिकारियों के मुताबिक सर्वर की पावर सप्लाई में दिक्कत हुई थी जिससे सर्वर डाउन हो गया।

टिकटों की बिक्री बंद होने से लोगों की भीड़ अधिक हो गई। जिसके कारण कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। हालांकि थोड़ी देर बाद यूपीएस से पावर सप्लाई चालू कर टिकटों की बिक्री शुरू कराई गई, तब जाकर लोग शांत हुए। जंक्शन पर मुगलसराय, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस का टिकट खरीद रहे यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

संबंधित समाचार