मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर केस दर्ज करने का आदेश दिया है

मुरादाबाद, अमृत विचार। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। बाद में निकाह करने से मना कर दिया। एसएसपी ने मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।

मंगलवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में मझोला थाना की जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि चार माह पूर्व उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाला गलशहीद थाना क्षेत्र के ईदगाह छोटी मस्जिद के पास का रहने वाला था। वह कारखाना चलाता था। आरोपी ने फोन पर मीठी-मीठी बातें करके उसे अपने जाल में फंसा लिया। 

आरोप है कि शादी का झांसा देकर कारखाना संचालक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 22 जनवरी को वह आरोपी के कारखाने पर पहुंची और निकाह के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धक्के देकर कारखाने से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। तब युवती ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें :  बिजनौर : कक्षा आठ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार