झारखंड: आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम सोरेन ने जताया दुख
धनबाद। झारखंड के धनबाद शहर के जोड़ाफाटक आशीर्वाद टावर में भीषण अग लगने की घटना हुई है। आग की इस घटना में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में महिला और बच्ची भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक अभी भी टावर में 50 से अधिक लोग फंसे हैं जिनमें बच्चे महिला बुजुर्ग शामिल हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है और एक दर्जन एम्बुलेंस, पांच दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा है साथ ही अफरा तफरी का माहौल कायम हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में लगा है।
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2023
यह भी पढ़ें- पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का निधन, 97 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
