Kanpur Accident : ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, SGST टीम से बचकर भाग रहा था चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Accident कानपुर में छात्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।

Kanpur Accident कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एसजीएसटी टीम से बचकर भाग रहे ट्रक चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार फतेहपुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident महाराजपुर थाना क्षेत्र में एसजीएसटी की टीम की जांच से बचकर तेज रफ्तार में भाग रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना के बाद टीम और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

Accident (4)

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में एमजीए कालेज के पास खड़ी एसजीएसटी की टीम बुधवार सुबह वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सुबह नौ बजे के करीब टीम ने कानपुर से फतेहपुर की तरफ जा रहे ट्रक को रुकने के लिए इशारा। यह देख चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। इस पर टीम अपने वाहन से उसका पीछा करने लगी। इसी दौरान चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 

हादसे में मौके पर ही बाइक सवार नौबस्ता के निखिल शुक्ला 20 मौत हो गई। उसका साथी आदित्य शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बिधून के रमईपुर स्थित एसजे कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। घटना के बाद से ही बहन साक्षी, पिता अरविंद समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाइक सवार फतेहपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

संबंधित समाचार