बेवफा पति! गर्भवती पत्नी को दिया तीन तलाक, प्रेमिका के साथ हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां की एक गर्भवती महिला ने पति पर तीन तलाक देकर फरार प्रेमिका के साथ फरार हो जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता आरोप है कि उसका निकाह पांच साल पहले पड़ोस के ही रहने वाले शाहरुख से हुआ था, जो कि अब उसे तलाक देकर किसी दूसरी महिला के साथ फरार हो गया है।

महिला का कहना है कि उसके पति का एक महिला से अवैध संबंध है और वो उसी महिला को साथ लेकर फरार है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसपर और दहेज देने का दबाव बनाते रहते थे। उन्होंने महिला से दो लाख नगदी की मांग भी की थी, जिसका विरोध करने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट भी की। 

पीड़िता के मुताबिक, वह सात महीने की गर्भवती है और उसका एक और बेटा है, जिसकी उम्र 1 साल है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने उसके साथ हुई इस घटना के बाबत थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इसके बाद पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी कलानिधि नैथानी को प्रार्थना पत्र देकर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को भरोसा दिया है और थाना पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद के बयानों से आहत अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर पुतला फूंककर जताया विरोध

संबंधित समाचार