Etawah Safari Park की Lion सफारी में शेरनी जेसिका ने दसवें शावक को दिया जन्म, खुशी का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के लॉयन सफारी में शेरनी जेसिका ने दसवें शावक को दिया जन्म।

इटावा सफारी पार्क की लॉयन सफारी में शेरनी जेसिका ने दसवें शावक को जन्म दिया। जिससे खुशी का माहौल है।

इटावा, अमृत विचार। इटावा सफारी पार्क की लॉयन सफारी में शेरनी जेसिका ने एक शावक को जन्म दिया है । यह सफारी का दसवां शावक होगा। इसे लेकर सफारी में खुशियों का माहौल है।

जेसिका सफारी में शावकों का कुनबा बढ़ाने में सबसे आगे रही है। अब तक जेसिका 8 शावकों को जन्म दे चुकी थी और अब नौवें शावकों को जन्म दिया है। एक शावक को शेरनी जेनिफर ने जन्म दिया है । अब इटावा सफारी में जन्म लेने वाले शावकों की संख्या भी 10 हो गई है।

जेसिका की शेर कान्हा से मीटिंग कराई गई थी और उसके बाद जेसिका ने एक शावक को जन्म दिया है इससे पहले अगस्त में शेरनी जेनिफर ने एक शावक को जन्म दिया था। सफारी के वन रेंज अधिकारी अशोक कुमार निमेष ने बताया कि शेरनी और शावक दोनों स्वस्थ हैं।

संबंधित समाचार