Etawah: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड, 11 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दोपहिया और चार पहिया कई गाड़ी बरामद
Etawah News इटावा में वाहन चोर गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार।
Etawah News इटावा में इकदिल पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 11 आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के दोपहिया और चार पहिया कई वाहन बरामद किए।
इटावा, अमृत विचार। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और इकदिल पुलिस ने अंतर्राज्यीय बड़े वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 11 लोगों को दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। यह गिरोह वाहनों को लूटने का काम बड़े पैमाने पर करता था। पुलिस ने इटावा,औरैया,मैनपुरी जनपद से लूटे गए कई वाहन बरामद किए है। लूटी गई दो कार और तीन मोटरसाइकिल, लूट में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को भी बरामद किया है। लुटेरों के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए है।
एसएसपी ने पुलिस टीम को 25000 रूपये नगद पुरुस्कार की घोषणा
एसएसपी दीपक सिंह ने थाना इकदिल पर अपने साथ 21 जनवरी को ग्राम कल्यानपुर के पास से स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल और अन्य सामान लूट ले जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। लूट की घटना के अनावरण के लिए एसपी सिटी कपिल देव सिंह और सीओ सिटी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना इकदिल से पुलिस टीमों का गठन किया गया । मंगलवार की रात्रि पुलिस टीम ग्वालियर बाईपास रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल और कार की घेराबंदी कर मौके से दो मोटरसाइकिल व एक स्विफ्ट डिजायर कार सवार कुल 06 अभियुक्तों को पकड लिया गया। जिनके पास से 03 तमंचा, 03 जिंदा कारतूस बरामद किये गये ।
पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा
हिरासत में लिये गये अभियुक्तों से कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग जनपद इटावा व आसपास के जनपदों में लूट व चोरी की घटनाएं मुख्य अभियुक्त राहुल उर्फ सनी के योजनावद्ध तरीके से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करते हैं । लूट व चोरी की अन्य घटनाओं से संबंधित वाहनों को हम लोगों ने छिपाकर रखा हुआ है । पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम कछपुरा से दो मोटरसाइकिल व तीन कार, एक स्विफ्ट डिजायर, एक इको, एक असेन्ट बरामद कर मौके से गिरोह के अन्य 05 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । . बरामद ईको कार अभियुक्तों ने 27 जनवरी को लूटने के उद्देश्य से (कल्यानपुर थाना इकदिल के पास से संतोष के लूटे गये आधार कार्ड के जरिये) जनपद आगरा से शिकोहाबाद के लिए बुक कर कार चालक को बहलाकर करहल तक छोडने की बोलकर सुनसान जगह पर ले जाकर लूट ली थी,। बरामद 01 स्विफ्ट डिजायर कार (फर्जी नम्बर प्लेट लगी) 07. मार्च को नगला पूठ थाना सैफई से लूटी गई थी। हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चौपुला ठेके के पास से लूट ली गई थी और प्लैटिना मोटरसाइकिल थाना दिबियापर औरैया से चोरी की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
राहुल उर्फ सनी पुत्र सत्यवीर सिंह यादव निवासी कांकरपुर थाना चौबिया, राधे उर्फ गिरीश चन्द्र पुत्र अरविंद जाटव निवासी लखनापुर थाना दिबियापुर, औरैया, अंकुर द्विवेदी पुत्र प्रवीन कुमार निवासी ग्राम कृपालपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज, सोनू उर्फ आलोक कुशवाहा पुत्र कासिम सिंह निवासी ग्राम कछपुरा थाना इकदिल, इटावा हिमांशू यादव पुत्र सतीश चन्द्र निवासी आडनी थाना करहल जनपद मैनपुरी, ऋषि यादव पुत्र रामदत्त निवासी ग्राम गंगापुर थाना चौबिया, दीपू चौहान पुत्र स्व अमर सिंह निवासी पडरिया थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी, भूरे उर्फ शिवा कुशवाहा पुत्र मनोज निवासी बाबा परमहंस नगर थाना दिबियापुर, शिवम कुमार जाटव पुत्र मलखान सिंह निवासी फक्कडपुर थाना फफूंद, अंशू पुत्र छक्कीलाल निवासी भट्टा बस्ती दिबियापुर थाना दिबियापुर , गोलू उर्फ गोविंद राजपूत पुत्र रामनरेश निवासी ननदपुर थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा प्रभारी एसओजी, समित चौधरी प्रभारी सर्विलांस, मंसूर अहद, रणबहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इकदिल, राजकुमार सिंह, नागेन्द्र सिंह और अरुण कुमार मय टीम ।
