ई-अदालत परियोजना का तीसरा चरण 7,000 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जाएगा: निर्मला सीतारमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि ई-अदालत परियोजना का तीसरा चरण 7,000 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जाएगा। वित्त मंत्री ने लोकसभा में अपने बजट भाषण में यह घोषणा की। केंद्रीय विधि मंत्रालय के न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ई-अदालत परियोजना के तीसरे चरण में ऐसी न्याय प्रणाली की सोच है जो अधिक सुगम्य, सक्षम हो और न्याय मांगने वाले अथवा न्याय व्यवस्था में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के लिए समान हो।

ये भी पढे़ं- Budget 2023 : बजट पर पक्ष-विपक्ष की स्थिति...मोदी जी ! करें तो करें क्या..बोलें तो बोलें क्या

सीतारमण ने कहा, न्याय के सक्षम प्रशासन के लिए ई-अदालत परियोजना का तीसरा चरण 7,000 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जाएगा। विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने पिछले दिनों संकेत दिया था कि परियोजना का तीसरा चरण जल्द शुरू होगा। 

ये भी पढे़ं- बजट पर जयराम रमेश ने कहा- मोदी सरकार की रणनीति ‘वादे ज्यादा, काम कम’ की है

 

संबंधित समाचार