सेबी ने सुब्रत रॉय समेत चार लोगों के बैंक, डीमैट खातों की कुर्की का दिया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय और तीन अन्य लोगों के बैंक और डीमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया। समूह की दो कंपनियों के नियामकीय मानदंडों का उल्लंघन करने पर 6.48 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने के लिए यह कार्रवाई की गई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने यह आदेश दिया है। सहारा समूह की दो कंपनियों द्वारा वैकल्पिक रूप से पूर्ण परिवर्तनीय ऋणपत्रों (ओएफसीडी) जारी करने में सेबी के मानदंडों का उल्लंघन करने पर इन चार व्यक्तियों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है। सुब्रत रॉय के अलावा अशोक रॉय चौधरी, रवि शंकर दुबे और वंदना भार्गव के बैंक और डीमैट खाते कुर्क किए गए हैं।

ये भी पढे़ं- Budget 2023: कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को मिले 756.19 करोड़ रुपये

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव