बांदा: अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, DM ने दिया आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पैलानी /बांदा। जिलाधिकारी के आदेश पर सरकारी स्कूल की जमीन पर दबंग भू-माफिया द्वारा किये गये अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से प्रशासन ने धराशाई करवा दिया। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और भूमाफियाओं में हड़कंप मचा है। 

तहसील क्षेत्र के दोहतरा गांव स्थित सरकारी स्कूल की जमीन पर गांव के दबंग भूमाफिया ने कब्जा करते हुए पक्का मकान बनवा लिया। विद्यालय के अध्यापकों ने इसकी शिकायत डीएम से की। जिलाधिकारी दीपा रंजन के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार तिमराज सिंह ने हल्का लेखपाल बलदेव यादव तथा चिल्ला पुलिस की मौजूदगी में दोनों अवैध घरों में बुलडोजर चलवा कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। 

उप जिलाधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि दोहतरा गांव के परिषदीय विद्यालय की जमीन पर गांव के ही राजीव सिंह पुत्र दिगपाल सिंह तथा महेश सिंह पुत्र महताब सिंह द्वारा पक्का मकान बनवाने की शिकायत मिली। डीएम के आदेश पर बुलडोजर चलवाकर दोनों मकानों को ध्वस्त कराते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया गया। कहा कि भू माफियाओं और अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें -कई वर्षों तक उपेक्षित रहा सिद्धार्थनगर, अब बदल रही है तस्वीर :CM योगी

संबंधित समाचार