बरेली:  मुकदमा वापस न लेने पर बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट करने वाले दबंगों ने मुकदमा वापस न लेने पर उसकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीगंज क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि वह 26 जनवरी को अपने घर वापस लौट रहा था। 

इसी बीच गांव के ही नबी अहमद, उसके बेटे अरबाज, गोविंद ने रास्ते में घेर कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस से शिकायत करने की बात हमलावरों को पता चली तो उन्होंने उसे धमकी देते हुए कहा कि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह तो किसी तरह बच जाएगा, लेकिन, उसकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रेनी कर रहे हेल्थ एटीएम से जांच, रिपोर्ट मिल रहीं गलत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म