बरेली: 48 घंटे में 21 हॉटस्पॉट बढ़े, क्षेत्रों को लापरवाही करा रही सील
बरेली,अमृत विचार। शहर व आसपास के क्षेत्र में आमजन कोविड-19 से बचाव नहीं कर रहे हैं। उनकी लापरवाही की वजह से जिस तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उतनी तेजी से हॉटस्पाटों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घंटे में इतने संक्रमित निकले कि 21 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील …
बरेली,अमृत विचार। शहर व आसपास के क्षेत्र में आमजन कोविड-19 से बचाव नहीं कर रहे हैं। उनकी लापरवाही की वजह से जिस तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उतनी तेजी से हॉटस्पाटों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घंटे में इतने संक्रमित निकले कि 21 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील कर दिया गया। इन्हें मिलाकर जनपद में 159 हॉटस्पॉट हो गए। जबकि दो दिन पहले तक यह आंकड़ा 138 तक ही था।
तीन-चार को छोड़ दें तो सभी क्षेत्र शहर के अंदर ही आते हैं। इससे आमजन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पहले से ही आधे से ज्यादा शहर सील है। शनिवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय की ओर से पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था को भेजी गई रिपोर्ट में उपरोक्त आंकड़ा दिखाया गया है।
ये क्षेत्र नए हॉटस्पॉट बना किए गए सील
घंटाघर, मलूकपुर, बालाजी मंदिर रोड, खलीलपुर, ग्राम पिस्तौर, लोहिया विहार, बिबियापुर, गौटिया वाकरनगर, रोहिलीटोला, आफिसर्स इन्क्लेब, लाजपतनगर, नगरिया परीक्षित, आलोक नगर, न्यू मॉडल रेलवे कालोनी, कत्था फैक्ट्री, सिल्वर स्टेट, उमंग फेस-2 महानगर, वृंदावन कालोनी, कैलाशपुरम, शास्त्रीनगर, सूर्योनगर रामगंगा कालोनी।
थानावाइज हॉटस्पॉटों की संख्या
कोतवाली 7, प्रेमनगर 25, कैंट 5, किला 7, इज्जतनगर 15, सुभाषनगर 11, सीबीगंज 13, बारादरी 25, बिथरी 3, बहेड़ी 9, शीशगढ़ 2, आंवला 6, मीरगंज 5, फतेहगंज पश्चिमी 1, फतेहगंज पूर्वी 1, फरीदपुर 11, नवाबगंज 9, हाफिजगंज 2, भोजीपुरा में 2 हॉटस्पॉट हैं।
14002 मकानों में 82860 लोग कैद
जनपद में बनाए गए हॉटस्पॉटों में 14002 मकान हैं। इनमें करीब 82860 लोग रहते हैं जो हॉटस्पॉट बनने के बाद घरों में कैद हैं। इनके लिए राशन और सब्जी प्रशासन चिह्नित दुकानों से पहुंचवा रहा है।
