स्वामी प्रसाद का बड़ा आरोप, कहा- धर्म की आड़ में अपमानित किया जा रहा शूद्र समाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रामचरित मानस के बाद समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अब सपा अध्यक्ष की तरफ से खुद को शूद्र बताने वाले बयान पर आ गए हैं। उन्होंने आज ताजा ट्वीट में शूद्र समाज को धर्म की आड़ में अपमानित किये जाने का जिक्र करते हुए उसकी तुलना अंग्रेजों के "इंडियंस आर डाग" से की है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि धर्म की आड़ में जो अपमानजनक टिप्पणियां महिलाओं व शुद्र समाज को की जाती हैं उसका दर्द भी महिलायें और शुद्र समाज ही समझता है।

 

ये भी पढ़ें -MLA राहुल प्रकाश कोल का उपचार के दौरान मुम्बई में हुआ निधन

संबंधित समाचार