बरेली: सेना के आठ जवानों समेत 190 कोरोना पॉजिटिव, एक संक्रमित की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली में शनिवार को सेना के आठ जवानों समेत 190 कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि संक्रमण से एक की मौत हो गई। इससे पहले भी सेना में कई जवानों में संक्रमण पाया जा चुका है। वहीं आईवीआरआई में एक संक्रमित पाया गया है और एसपी देहात कार्यालय के एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई …

बरेली,अमृत विचार। बरेली में शनिवार को सेना के आठ जवानों समेत 190 कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि संक्रमण से एक की मौत हो गई। इससे पहले भी सेना में कई जवानों में संक्रमण पाया जा चुका है। वहीं आईवीआरआई में एक संक्रमित पाया गया है और एसपी देहात कार्यालय के एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। थाना नवाबगंज और पुलिस लाइन में एक-एक को संक्रमण पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की देर रात को जारी की गई सूची में शहर के सुभाष नगर और हार्टमैन कॉलोनी में आठ- आठ लोग संक्रमित मिले हैं। बिहारीपुर सिविल लाइंस में पांच, जगतपुर में पांच, मलूकपुर में चार, चाहबाई में चार, इज्जतनगर चार, माडल टाउन में तीन, राजेंद्र नगर तीन, कर्मचारी नगर तीन, गांधीपुरम में तीन, छोटी बमनपुरी में दो, बांके की छावनी में दो, संजय नगर में दो, पुराना शहर के रोहली टोला में एक, गुलाब नगर में तीन, कोहाड़ापीर में एक, हाइडिल कालेानी में एक, सैंदपुर में एक, पनवरिया रामपुर में एक, कटरा चांद खां में पांच, राजू नगला में एक, मोहनपुर में एक, कोहाड़ापीर में एक, सुरेश शर्मा नगर में दो, जनकपुरी स्थित रामजानकी मंदिर में पांच पॉजिटिव पाए गए।

इसके अलावा इंद्रानगर में एक, ख्वाजा कुतुब में एक, मिशन हॉस्पीटल में एक, पूर्वांचल नगर में एक, डीडीपुरम में एक, किला रामपुर रोड पर एक, आंवला में दो, साहूकारा में एक, सनसिटी में एक, स्टेट बैंक कालोनी सिविल लाइंस में एक, भूड़ में एक, गोकुलधाम में एक, पंजाबपुरा में दो, प्रेमनगर में दो, पटेल नगर में तीन, मढ़ीनाथ में एक, सैंदपुर में एक, भोजीपुरा में दो, ग्रेटर आकाश कालोनी में दो, फरीदपुर में एक, लंगुरा में एक, बड़ा बाजार में एक, प्रियदर्शनी नगर में एक, लाल फाटक शिव मंदिर में एक, कालीबाड़ी में एक, बाकरगंज में एक, ब्रह्मपुरा में एक, हजियापुर में एक, सैलानी में एक, धौराटांडा में दो, डिफेंस कालोनी में एक, अभयपुर भोजीपुरा में एक, गल्ला मंडी में एक, बहेड़ी में एक, रिठौरा में एक, नबादा शेखरान में एक, न्यू माडल रेलवे कॉलोनी में एक, वैष्णोपुरम में एक, फतेहगंज पश्चिमी दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

एक संक्रमित की मौत
कोरोना संक्रमण से शनिवार को भी एक बुजुर्ग संक्रमित मरीज की मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार को ही भर्ती कराया गया था। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मृतक 65 वर्षीय शौकत अली थे। शहर में इस्लामियां मार्केट के पास रहने वाले शौकत अली पांच अगस्त को परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाने के लिए जिला अस्पताल गए थे, वहां से उन्हें कोरोना की जांच कराने के लिए भेज दिया गया। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उन्हें आइसोलेट किया गया। उनकी शनिवार की दोपहर को मौत हो गई।

संबंधित समाचार