आज का राशिफल: 09 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। वृष- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। मेहमान आने की अप्रत्याशित …

मेष- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

वृष- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। मेहमान आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं। अथक परिश्रम करने से बचें।

मिथुन- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापार के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कर्क- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठतम है।

सिंह- आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या- आज व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं।

तुला- आज मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। विपक्षी निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक- आज व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। संपत्ति खरीदना हैं तो दिन शुभ है। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

मकर- आज नया मित्र बन सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाहरी भोजन करने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ- आज तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

मीन- आज सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।