पिछले दो महीने में कम दृश्यता के कारण 64 हवाई जहाजों की आवाजाही रद्द की गई: सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले करीब दो महीने में कम दृश्यता के कारण 64 हवाई जहाजों की आवाजाही रद्द की गई है। लोकसभा में गोपालजी ठाकुर के प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जानकारी दी। सदस्य ने पूछा था कि क्या सर्दियों के दौरान दरभंगा हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। उन्होंने यात्रियों को हुई कठिनाइयों का ब्यौरा भी मांगा था।

ये भी पढे़ं- जम्मू कश्मीर में परफ्यूम IED से तबाही का प्लान ! एक आतंकी गिरफ्तार

इस पर सिंधिया ने कहा, शीतकालीन अनुसूची 2022-23 के दौरान कम दृश्यता के कारण 64 हवाई जहाजों की आवाजाही (आगमन और प्रस्थान) रद्द की गई। नागर विमानन मंत्री ने बताया कि दरभंगा हवाई अड्डा, भारतीय वायु सेना के स्वामित्व के अंतर्गत आता है, इसका परिचालन भारतीय वायु सेना द्वारा ही किया जा रहा है और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यहां सिविल एनक्लेव का रखरखाव करता है। 

उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हवाई पट्टी का आधुनिकीकरण किए जाने की परियोजना के अंतर्गत एयरोनॉटिकल ग्राउंड लैंडिंग प्रणाली के साथ श्रेणी-2 से जुड़ी लैंडिग प्रणाली की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। सिंधिया ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा दंरभगा हवाई अड्डे पर रनवे, टैक्सी ट्रैक, रनवे के अंत तक सुरक्षित क्षेत्र, ब्लास्ट पैड के निर्माण के कार्य प्रारंभ किये गए हैं। 

ये भी पढे़ं- राजस्थान के CM गहलोत 10 फरवरी को पेश करेंगे बजट

 

संबंधित समाचार