US ने तालिबान पर लगाया वीजा प्रतिबंध, अफगानिस्तान की महिलाओं का किया समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका ने अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान के महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने और गैर सरकारी संगठनों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगाने के कारण संगठन के सदस्यों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाये हैं। विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

 उन्होंने कहा, "मैं अफगानिस्तान में महिलाओं और किशोरियों के दमन के लिए जिम्मेदार तालिबान के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, गैर-सरकारी सुरक्षा समूहों के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों को नये वीजा जारी किये जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए आज कार्रवाई कर रहा हूं।” 

एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि तालिबान ने अपने देश की महिलाओं पर विश्वविद्यालय जाने और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करने पर रोक लगा दी है। उनके इस हिंसात्मक रवैये को देखते हुए, उन्हें नए वीजा देने पर रोक लगाने पर लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि वीजा प्रतिबंध से प्रभावित व्यक्तियों के परिवार के सदस्य भी वीजा नीति के तहत आ सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:- ईरान ने ड्रोन हमला के लिए इजराइल को ठहराया जिम्मेदार, जवाबी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

संबंधित समाचार