बांदा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जाम लगाया 

अमृत विचार,बांदा। दुकान के साइन बोर्ड को लटकाते समय नजदीक से गुजरी एचटी लाइन का तार छू जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से उत्तेजित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव रखकर कमासिन-दांदौ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से मार्ग को दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खत्म कराया। 

कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी बासुदेव (21) पुत्र जालिम यादव का कमासिन दांदौ मार्ग पर स्वयं का मकान है। जिसमें ट्रेडर्स की दुकान का बोर्ड बनवा कर गुरुवार को दोपहर झुकी हुई हाईटेंशन तार में बोर्ड छू जाने से करंट उतर आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा सहित बिजली विभाग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कमासिन-दांदौ मार्ग पर जाम लगा दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बिजली विभाग अधिकारियों की लापरवाही ने युवक की जान ले ली। कारपोरेशन अधिकारियों ने उनकी शिकायतों को तवज्जो नहीं दी। लगभग एक घंटा तक चले जाम में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने की खबर मिलते ही थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

काफी मान-मनौव्वल और उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एचटी लाइन करंट लगने से युवक की मौत हुई है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : हमीरपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला बच्चे का शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली की नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में आग से मची अफरा तफरी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
लखनऊ विश्वविद्यालय की अनूठी पहल: एस्ट्रोफिजिक्स और भगवद गीता के पाठ्यक्रमों को मंजूरी, नए सिलेबस में विज्ञान और संस्कार का मेल
अलीगढ़ की शेखा झील को मिला अंतरराष्ट्रीय महत्व का दर्जा, सीएम योगी ने बताया पर्यावरण संरक्षण की बड़ी जीत
GGIC, केडी सिंह स्टेडियम और एलयू बना चैंपियन: खेलो इंडिया महिला लीग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
पीएम कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद: वाराणसी में सीएम ने की समीक्षा, महिला सम्मेलन पर खास फोकस