रामपुर: आजम को सपा से बाहर का रास्ता दिखाएं अखिलेश यादव- मशकूर अहमद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रामपुर, अमृत विचार। पूर्वमंत्री आजम खां के करीबी रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मु्न्ना ने आजम के खिलाफ मोर्चा खोला है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाहिए कि आजम खां को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं। क्योंकि आजम खां ने हमेशा अपने परिवार के बारे में सोचते और समझते हैं।

उन्होंने सिर्फ अपना काम पूरा किया है। उन्होंने चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां पर भी निशाना साधा, आजम खां ने ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया, जिसकी क्षेत्रीय जनता उनकी मुखलाफत कर रही है। यहां तक चुनाव के समय जब नसीर खां वोट मांगने गए थे, तो उन्होंने अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए थे। उन्होंने एक सवाल में यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी में रहते आजम खां का खुलकर विरोध करूंगा। इस मामले में जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुलाकात भी करेंगे।

राधा रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद उर्फ मुन्ना ने अपने निवास प्रेसवार्ता में आजम खां पर जमकर हमला बोला। कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें आजम खां को फिर राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

कहा कि आजम खां ने पार्टी का नाश कर दिया। मुस्लिमों ने सपा को वोट दिया न कि आजम खां को। आजम खां के जितने करीबी थे वह सब पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो रहे हैं। जो कुछ रह गए हैं वह लोग अंडरग्राउंड हो गए। इसको लेकर मैं लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से अवगत कराऊंगा। इसके लिए मैं जल्द ही लखनऊ कार्यालय पर धरने पर बैठूंगा।

संबंधित समाचार