अमेरिकी वायु क्षेत्र में जासूसी गुब्बारा उड़ने की रिपोर्ट पर जांच कर रहा चीन, शांति बरतने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह उन रिपोर्टों पर गौर कर रहा है कि चीन का एक जासूसी गुब्बारा अमेरिकी वायु क्षेत्र में उड़ रहा था। उसने इस मुद्दे पर शांति बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यह भी कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की अगले सप्ताह होने वाली चीन की यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी या नहीं।

 माओ ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन एक जिम्मेदार देश है और उसने अंतरराष्ट्रीय नियमों का हमेशा सख्ती से पालन किया है और चीन का किसी भी संप्रभु देश के क्षेत्राधिकार तथा वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं है। गुब्बारे के लिए, जैसा कि मैंने अभी कहा, हम जांच कर रहे हैं और स्थिति का पता लगा रहे हैं। 

उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष एक साथ मिलकर इससे शांतिपूर्वक तथा सावधानीपूर्वक निपट सकते हैं। ब्लिंकन का आज चीन आने का कार्यक्रम है जिससे वह कोविड-19 महामारी के बाद से इस देश की यात्रा करने वाले अमेरिका के पहले उच्च अधिकारी होंगे। 

माओ ने कहा, ‘‘मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि तथ्यों की स्पष्ट जानकारी होने से पहले अटकलें लगाने तथा मामले को सनसनीखेज बनाने से इस मुद्दे से उचित तरीके से निपटने में कोई मदद नहीं मिलेगी। ब्लिंकन की चीन यात्रा को लेकर मेरे पास कोई सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी हवाई क्षेत्र में दिखा चीनी जासूसी गुब्बारा, रक्षा मंत्रालय ने कहा- आकार 'तीन बसों' के बराबर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात