Banda : राजस्व परिषद अध्यक्ष ने तहसील व कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, निस्तारण के दिए निर्देश
बांदा में राजस्व परिषद अध्यक्ष ने तहसील व कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण।
बांदा में राजस्व परिषद अध्यक्ष ने तहसील व कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण। इसके साथ ही राजस्व संबंधी वादों का समय से निस्तारण के निर्देश दिए।
बांदा, अमृत विचार। राजस्व परिषद अध्यक्ष ने राजस्व वादों के अधिक से अधिक निस्तारण के लिए नियमित रूप से सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि राजस्व वाद अधिक समय तक लंबित न रहें। राजस्व अभिलेखों का रख-रखाव ठीक से कराने को कहा। राजस्व वसूली में तेजी लाकर लक्ष्य पाने के निर्देश दिये। स्वामित्व निर्धारण कार्यों की समीक्षा करते हुए घरौनी के कार्यों को प्राथमिकता पर निस्तारण कराने के सख्त आदेश दिए।
राजस्व परिषद अध्यक्ष संजीव मित्तल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट और सदर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट में राजस्व अभिलेखागार, संग्रह भूलेख अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, शस्त्र अनुभाग संबंधित पटल सहायकों से कार्यों की जानकारी ली। राजस्व अभिलेखागार से प्रतिदिन नकल जारी होने के बारे में ब्योरा लिया। निर्देश दिये कि राजस्व अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव किया जाए। राजस्व संबंधी कार्यों का समय पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने राजस्व वादों के अधिक से अधिक निस्तारण के लिए नियमित रूप से वादों की सुनवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।
उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के न्यायालयों स्तर से वादों के निस्तारण की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिये राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने तथा प्राथमिकता पर पुराने वादों का निस्तारण नियमित रूप से तिथि निर्धारित कर वादों का निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई एवं संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की जानकारी लेते हुए निस्तारण के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा आनलाइन गूगल मीट से तहसील स्तरीय राजस्व अधिकारियों से जनसुनवाई एवं भूमि विवाद, कब्जे संबंधित प्रकरण, अतिक्रमण के मामलों के निस्तारण के लिए संचालित की गयी व्यवस्था की प्रंशसा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त आरपी सिंह, जिलाधिकारी दीपा रंजन, उप भूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्मलाल वर्मा, अपर आयुक्त (प्रशासन) अमर पाल सिंह समेत सभी एडीएम व एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार उपस्थित रहे।
