अयोध्या: यहां बारिश के दिनों में तालाब बन जाती है सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश सरकार का गड्ढा मुक्त सड़क देने का दावा खोखला साबित हो रहा है। विकासखंड पूरा बाजार के राम वन गमन मार्ग से लक्ष्मी दास पुर कर्मा संपर्क मार्ग अभी भी गड्ढों में तब्दील है, जिसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है।

अयोध्या विधानसभा के विकासखंड पूरा बाजार स्थित राम वन गमन मार्ग से लक्ष्मी दास पुर गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से बदहाल है। गड्ढों में तब्दील है, जिस पर पैदल चलना मुश्किल है। इस संपर्क मार्ग पर लक्ष्मी दासपुर, कर्मा, सकरी पुरवा सहित आधा दर्जन गांव के लोगों का आवागमन है। कर्मा गांव के लाल बहादुर वर्मा,नंगू वर्मा, पूर्व प्रधान राम जनम वर्मा, लक्ष्मी दास पुर गांव के दयाशंकर दूबे, सियाराम, दिनेश मौर्या, कप्तान राय, गिरजा शंकर राय, श्रीकृष्ण राय, देवी प्रसाद राय, चंद्रिका प्रसाद राय, राम शंकर राय, शिव शंकर राय, आसाराम व द्वारिका प्रसाद मौर्या ने बताया कि कई वर्षों से सड़क की स्थिति खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में जलभराव तक हो जाता है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने इस सड़क की तरफ नजर नहीं फेरी। विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता से ग्रामीणों ने चुनाव के दौरान सड़क मरम्मत की मांग की थी।

ये भी पढ़ें -स्वामी प्रसाद के समर्थन में उतरे कई संगठन, लखनऊ में किया प्रदर्शन   

संबंधित समाचार