मणिपुर में तीन सदी पुरानी मूर्ति को खंडित करने के खिलाफ प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंफाल। इंफाल में एक प्रार्थना स्थल पर तीन सदी पुरानी एक मूर्ति को खंडित किए जाने के विरोध में शनिवार को 100 से अधिक लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को राज्य में सबसे पुराने प्रार्थना स्थलों में शामिल स्थल पर मूर्ति को खंडित किया। यह प्रार्थना स्थल मणिपुर प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारक तथा पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष कानून, 1976 के तहत संरक्षित है। विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक टी. सत्यब्रत ने शुक्रवार को प्रार्थना स्थल का दौरा किया तथा लोगों को हरसंभव सहायता देने का वादा किया। राज्य में तीन महीने से भी कम वक्त में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 

ये भी पढ़ें- मोदी जी का मतलब है 'मैं खुद ही खाऊंगा, दूसरों को नहीं खाने दूंगा' :  दिग्विजय सिंह

 

संबंधित समाचार