मुरादाबाद : कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला में शनिवार सुबह हुई घटना, चार साल पहले हुई थी युवती की शादी

मुरादाबाद। शनिवार सुबह महिला का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस में मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बंगला गांव निवासी गिरधारी लाल ने अपनी 25 वर्षीय बेटी प्रियंका का विवाह 9 मार्च 2019 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला सब्जी मंडी निवासी बंटी के साथ किया था। बंटी पेंटर का काम करता है। प्रियंका और बंटी का डेढ़ साल का बेटा प्रियांश है।

बताया जाता है कि दंपति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते दंपति ने हरथला में टावर वाली गली में किराए का कमरा ले लिया था। प्रियंका की मां सावित्री के अनुसार सुबह उनकी बेटी से बात हुई थी। प्रियंका ने उन्हें बताया था कि बंटी ने रात उसकी पिटाई की थी। सुबह करीब 8:30 पड़ोसियों ने उन्हें प्रियंका द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी।

उनका कहना है कि प्रियंका का ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। परिजनों ने पति बंटी, ससुर विजय, देवर राकेश, विनोद और राहुल, चचेरी सास सोमवती, उसके पति बीरबल के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : सरकारी कार्यालयों में घूम रहे स्ट्रीट डॉग्स, अस्पताल में मरीज असुरक्षित

संबंधित समाचार