देवरिया: फूफा और उसका बेटा निकला मासूम बालक का कातिल, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लापता बालक की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को मृतक के फूफा और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने यहां बताया कि एकौना क्षेत्र के ग्राम बकरूआं निवासी राम मूरत यादव का पुत्र रोशन यादव (13) एक फरवरी को घर से लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिता ने एकौना थाने में की थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।  उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने लापता बालक के फूफा और उसके लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर रोशन का शव शनिवार सुबह नगवा गांव के पास नदी के झुरमुट से बरामद किया। मृतक के गले पर रस्सी से कसने का निशान पाया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Lucknow University में छात्रों ने Refund को लेकर किया प्रदर्शन, मिला आश्वासन

संबंधित समाचार