अडाणी के FPO वापस लेने से देश के वृहत आर्थिक बुनियाद पर असर नहीं: निर्मला सीतारमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि अडाणी समूह के 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ वापस लेने से देश की वृहत आर्थिक बुनियाद और अर्थव्यवस्था की छवि प्रभावित नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें - प्राथमिक इस्पात उद्योग में 2047 तक 50 प्रतिशत पुनर्चक्रित इस्पात के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी सरकार: सिंधिया

वित्त मंत्री ने बजट के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले दो दिनों में ही आठ अरब अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा आई है। सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, ''...हमारा व्यापक आर्थिक बुनियादी आधार या हमारी अर्थव्यवस्था की छवि, इनमें से कोई भी प्रभावित नहीं हुई है।

हां, एफपीओ (अनुवर्ती-सार्वजनिक पेशकश) आते रहे हैं और एफआईआई बाहर निकलते रहते हैं।'' उन्होंने कहा कि अडाणी मामले में नियामक अपना काम करेंगे। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास बाजारों की स्थिरता सुनिश्चित करने के साधन हैं।

ये भी पढ़ें - बजट में आर्थिक वृद्धि पर जोर; मुंबई को पसंद आने चाहिए प्रस्ताव: निर्मला सीतारमण

संबंधित समाचार