अमेठी: आवास सूची से नाम कटा नाम तो नाराज ग्रामीणों ने समाधान दिवस में की शिकायत
अमृत विचार, अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड के गोरखापुर ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों का आवास सूची से नाम काटे जाने से नाराज आधा दर्जन ग्रामीणों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस अमेठी तहसील पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई वही ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा चुनावी रंजिश के चलते उनका आवास योजना से पात्र लाभार्थी होते हुए भी नाम कटवा दिया गया।
शनिवार को संग्रामपुर विकास खण्ड के गोरखापुर निवासी ग्रामीण राजेश गिरी, रामानुज पांडेय, राजेश कुमार व राजेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर अमेठी तहसील पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह गरीब व्यक्ति हैं उनके रहने के लिए घर नहीं है किसी तरह कच्चे मकान और झोपड़ी में अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
जिनके पास पक्का मकान और आवास पहले से मौजूद है उन अपात्रों लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है जबकि हम सबका सूची से नाम ही काट दिया गया है ।वही समाधान दिवस में मौजूद उच्च अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर लाभार्थियों को न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: गांव पहुंचा प्रिया का शव तो परिजनों संग बिलख उठा पूरा भयापुरवा, एक साथ जलेंगी मां और दो बेटियों की चिताएं
