केरल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 28 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इडुक्की। केरल के मुन्नार में रविवार को भूस्खलन के मलबे से दो और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। इस बीच भूस्खलन के बाद लापता 39 लोगों की तलाश जारी है। मंत्री एमएम मणि और ई चंद्रशेखरन बचाव अभियान के निरीक्षण के लिए क्षेत्र में कैंपिंग कर रहे हैं। …

इडुक्की। केरल के मुन्नार में रविवार को भूस्खलन के मलबे से दो और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। इस बीच भूस्खलन के बाद लापता 39 लोगों की तलाश जारी है। मंत्री एमएम मणि और ई चंद्रशेखरन बचाव अभियान के निरीक्षण के लिए क्षेत्र में कैंपिंग कर रहे हैं।

इस बीच कन्नन देवन हिल प्लांटेशन्स कंपनी ने मृतक के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। भूस्खलन के बाद लापता 19 स्कूली बच्चों में से दो के शव बरामद हुये हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए खोजी कुत्तों की मदद लेने का निर्णय किया गया है।

संबंधित समाचार