अयोध्या: एक ही माह में दगा दे गए जिले में 160 छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विद्युत विभाग को सप्लाई किए जाने वाले ट्रांसफार्मर जाड़े में भी धड़ाधड़ फुंकते और खराब होते रहे। सिर्फ जनवरी माह में ही जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 160 छोटे-बडे ट्रांसफार्मर खराब होने के मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामले पूराबाजार और मयाबाजार क्षेत्र के हैं। खराब हुए परिवर्तकों में 25 व 63 केवी के अधिक हैं। 

बीते जनवरी महीने में जनपद में कुल 160 विद्युत ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी या जलने के कारण दगा दे गए। जिले में 4 विद्युत वितरण खण्ड जिसमें विद्युत वितरण खण्ड प्रथम क्षेत्र में 18, रुदौली खण्ड में 38, अयोध्या द्वितीय खण्ड में 63 ओर मिल्कीपुर खण्ड में 41 ट्रांसफार्मर जाड़े में भी भी लोड नहीं सह सके और खराब हो गए जल गए। 

जानें कहां किस क्षमता के ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त
जनपद में 10, 16, 25, 63,100, 160, 250, 400 व 630 केवी के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनमें विगत जनवरी माह में 63 केवी के 27, 100 केवी के 16, 160 केवी का एक, 250 केवी का 5, 400 केवी का 2 ट्रांसफार्मर खराब हो गया। 

लोड बढ़ने से अधिक दगा देते हैं ट्रांसफार्मर
विद्युत कार्यशाला डिवीजन के अधिशासी अभियंता विक्रांत रमन का कहना है कि यह ट्रांसफार्मर लोड बढ़ने के कारण अधिक क्षतिग्रस्त होते हैं। इसके अलावा कुछ तकनीकी खराब से जल जाते हैं। लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने  पर उसकी मरम्मत कम्पनी स्वयं वहन करती है। इससे विभाग को कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जलभराव की शिकायत तो हुई, पर नहीं हुआ समाधान

संबंधित समाचार