बाराबंकी: मिशन 2024 पर केंद्रित रही भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संगठन की मजबूती,नगर निकाय व लोकसभा चुनाव पर रहा फोकस

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को फतेहपुर के रामनगर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में संपन्न हुई।संगठन को बूथ प्रमुख तक मजबूत करने के साथ - साथ नगर निकाय एवम् लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर रणनीतिक मंथन हुआ। पार्टी की भावी कार्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया।अनुशासन के मायने भी समझाए गए। राजनीतिक प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ।
 
बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित संगठन है। जिसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है। भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट जबकि विपक्ष के लिए फैमिली फर्स्ट है।द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि भाजपा को देश की विरासत पर गर्व है जिसके चलते देश व प्रदेश  समृद्धि की ओर अग्रसर है।तृतीय सत्र में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि  मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है। 

समापन सत्र को संबोधित करते हुए खाद्य एवम् रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दुनिया में भारत की बढ़ती साख का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने अतिथियों का स्वागत एवम् आभार ज्ञापित करते हुए भावी कार्य योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने का संकल्प दोहराया। प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,दिनेश रावत एवम् एमएलसी अंगद सिंह ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। 

पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित सहित दिवंगत हुए अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।इस अवसर पर पार्टी नेता सुधीर कुमार सिंह सिद्धू,संतोष सिंह,अवधेश श्रीवास्तव,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,अजीत प्रताप सिंह,विवेकानंद पांडे, शील रत्न मिहिर,संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,गुरुशरण लोधी,पवन सिंह रिंकू,करुणेश वर्मा,प्रमोद तिवारी, डॉ अंजू चंद्रा,सीताशरण वर्मा दिलीप मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारी व जिला कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -UP कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बोले- BJP खेल रही जाति-जाति, छोटे दल कर रहे Support   

संबंधित समाचार