पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है केंद्र: अभिषेक बनर्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केशपुर। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय दलों को भेजने के लिए शनिवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसके सामने घुटने नहीं टेके। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाले वाम मोर्चा के नेताओं ने भी भाजपा से हाथ मिला लिया है। 

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने झारखंड में बाबा वैद्यनाथ के किए दर्शन, नैनो यूरिया कारखाने की रखी आधारशिला

बनर्जी ने एक रैली में कहा, केंद्र ने राज्य को दी जाने वाली निधि रोक दी है, लेकिन उसने राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए प्रदेश में केंद्रीय दल भेजने में बहुत तेजी दिखायी। ममता बनर्जी ने केंद्र के आगे घुटने नहीं टेके, इसलिए वह हमें बदनाम करने के लिए इन हथकंडों को आजमा रहा है। उन्होंने कहा, हम केवल जनता के आगे झुकते हैं, न कि दिल्ली के आकाओं के आगे वाम दल और भाजपा पर राज्य में मौन गठबंधन करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, अब राज्य में माकपा और भाजपा एक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- विपक्ष ने बजट पेश होने से पहले ही फैसला सुना दिया: सुशील मोदी

 

संबंधित समाचार