अयोध्या: परिवार को सौंपा गया चेन्नई से अयोध्या पहुंचा 13 साल का वाहिद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पिता की डांट पर घर से भागे 13 वर्षीय एक किशोर को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने कोतवाली नगर पुलिस के सहयोग से सकुशल उसके घर चेन्नई भेजवा दिया। वह करीब एक महीने से अपने घर से लापता था। 

यह किशोर 11 जनवरी को प्रभारी सिविल लाइन्स धर्मेंद्र मिश्र को मिला था जो तमिल भाषा में बात कर रहा था। पुलिस चौकी प्रभारी ने किशोर वाहिद को अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। कुछ समय इसे बाल गृह में रखा गया। न्यायपीठ ने तमिल भाषा के जानकार से काउंसिलिंग कराई। 

किशोर ने बताया कि वह अपने पिता की डांट के कारण ट्रेन में बैठ गया और अयोध्या पहुंच गया। इसके बाद न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी की उपस्थिति में वाहिद को चेन्नई बाल कल्याण समिति द्वारा पिता को सुपुर्दगी में घर भेजवा दिया गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मंदिर निर्माण से पहले बनेंगे तीनों पथ, ग्रामीण इलाकों का भी होगा विकास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज