अयोध्या: नाटक के माध्यम से बताए कैंसर के कारण व बचाव के उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। झुनझुनवाला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के सभागार में शनिवार को मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने विश्व कैंसर दिवस मनाया। जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं रचना, आंकाक्षा, अंकिता, आंचल, पुष्पा, ज्योतिमा, शिवांगी, अर्पिता ने भी शिक्षाप्रद नाटक के माध्यम से कैसंर से बचने के उपाय बताये। 

इस मौके पर संस्थान के निदेशक गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि ब्रिटेन स्थित नेशनल हेल्थ सर्विस ने ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए नई उपचार तकनीक का क्लीनिकल परीक्षण शुरू किया है। यह दुनिया का पहला क्लीनिकल परीक्षण है। इसका उद्देश्य ब्रेन ट्यूमर वाले लोगों की जिंदगी को लंबा करना है। इस मौके पर डॉ. एन. यादव, डॉ. अरून प्रकाश गुप्त, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग, मधुकर, शुभम, उमेश, सपना पॉल, रुची, दीपशिखा, माही, सना आदि शिक्षक तथा चिकित्सक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -खेल प्रतिस्पर्धा से युवाओं को मिलता है आगे बढ़ने का मौका :लल्लू सिंह   

संबंधित समाचार