सीएम योगी ने फार्मा के छात्रों से किया संवाद, कहा- विश्व का बड़ा बाजार है भारत
मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वाराणसी
वाराणसी, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी पहुंचे। जहां वो फार्मा सेक्टर के नेशनल सेमिनार में शामिल हुए। छात्रों से संवाद में सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया का बड़ा बाजार है और फार्मा के क्षेत्र में आने वाले दिनों में भारत की बड़ी पकड़ होगी। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में कई देशों के उद्योगपति शिरकत कर रहे हैं और फार्मा सेक्टर को पूरे विश्व से बड़ा निवेश मिलने वाला है।
उन्होंने छात्रों से कहा कि आप लोग इस क्षेत्र में बेहतर काम करें जिसकी गुणवत्ता उच्चस्तरीय हो। इससे न केवल आपका भविष्य उज्जवल होगा बल्कि भारत की पहचान पूरे विश्व में बनेगी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को याद किया। कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्य को लेकर काम किया था।
सीएम योगी ने दुनिया के बाजार पर भारत की पकड़ के साथ भारत को एक बड़ा बाजार बताया। उन्होंने फार्मा की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को भविष्य में अच्छा अवसर देने के साथ अच्छा प्रदर्शन करने को कहा।
ये भी पढ़ें - विश्व कैंसर दिवस : जागरूकता की कमी और कैंसर का प्रसार, 2022 में 14 लाख से अधिक लोग हो गये इस बीमारी का शिकार
